जून 2026

देशअंकगणित     Posted: July 1, 2019

साढे बारह बजे युवाओं की भीड़ का हुजूम परीक्षा हॉल से बाहर निकला, तभी मास्टरी की सरकारी नौकरी हेतु परीक्षा हॉल से निकले दो प्रतियोगियों के बीच बातचीत चल पड़ी।

“कितने बने?”

“अठासी, और आपके?”

“अठासी ही! पास होने के लिए पचहत्तर ही चाहिए  डेढ़ सौ मे,”

“बधाई हो, हमें तो नब्बे चाहिए?”

दोनों के बीच निराशा और चुप्पी का सनाका खिंच गया।

“कोई बात नहीं, इस बार न सही अगली बार!”

“आपको सरकारी मास्टरी मुबारक हो।”

और “मुर्झाया हुए अठासी अंक वाला”, “मुस्कुराते हुए अठासी अंक वाले” को अलविदा कहकर आगे बढ़ गया।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine