जून 2026

देशअंशमात्र     Posted: September 1, 2022

एक बार मैंने दुख से पूछा, ‘‘क्यों आते हो मेरे जीवन में हलचल मचाने?’’

दुख ने कहा- ‘‘तुम्हारी परीक्षा लेने।’’

फिर एक दिन मैंने सुख से पूछा, ‘‘क्यों तुम बार–बार आते हो आकर वापस चले जाते हो?’’

सुख ने कहा, ‘‘तुम्हारी परीक्षा लेने।’’

फिर एक दिन मैंने दोनों से पूछा, ‘‘क्यों लेते हो तुम दोनों हमारी परीक्षा?’’

“क्योंकि तुम हमेशा तत्पर रहती हो, तुम व्याकुल रहती हो परीक्षा देने के लिए।’’

फिर दोनों ने पूछा, ‘‘क्या कभी तुमने हवा से पूछा है कि क्यों बहती है वह, क्या कभी तुमने साँसों से पूछा है कि क्यों चलती हैं वह, क्या तुमने कभी सूरज से पूछा है कि क्यों निकलता है वह?’’

‘वे तो प्रकृति के अंशमात्र हैं। उनकी अपनी गति है। उन्हें हम नहीं रोक सकते।’’

‘‘फिर मैं भी तो प्रकृति का अंशमात्र ही हूँ, मेरी भी अपनी गति है जो कर्मो द्वारा तय होती है।’’

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine