जून 2026

देशअन्तहीन सड़क     Posted: January 1, 2022

एक वृद्धा अक्सर वृद्धाश्रम के मेन गेट पर आकर खड़ी हो जाती थी और सड़क की तरफ़ एकटक देखती थी। यह इलाक़ा शहर से बाहर होने के कारण कुछ लोग सायं भ्रमण के लिए वहाँ से निकलते थे। एक सज्जन वृद्धा को कई दिनों से देख रहे थे।एक दिन उन्होंने वृद्धा को बड़ी संजीदगी से टोक दिया, “माता जी, आप काफ़ी दिनों से इधर एक ही तरफ़ देखती हुई खड़ी रहती हैं। क्या इस रास्ते से कोई आने वाला है?”

उसका प्रश्न सुन वृद्धा के नेत्र में एक अंतहीन सड़क उग आई। बोली, “नहीं बेटा, मुझे छोड़कर इस रास्ते से कोई चला गया था।”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine