जून 2026

देशअन्तिम अस्त्र     Posted: July 1, 2024

दुकानदार अड़ा हुआ था, “नहीं इसे हम नहीं बदल सकते,कल हमने चेक करके दिया था।”

“चेक करके आपने खराब वाला दे दिया, गलती मेरी थी कि मैंने देख कर नहीं लिया”,मायूसी से सीमा ने कहा।

दुकानदार अपनी बात को बल देते हुए कहने लगा,“हम काँच की चीजें नहीं बदलते।”

सीमा का मूड उखड़ गया, “कल मेरे सामने ही दो ग्लास फँसे हुए थे, जिसमें तो एक मेरे सामने ही टूट गया था। एक दरार वाला आपने सामान के साथ पैक करके दे दिया।”

इस बार सेल्समैन ने जवाब दिया,“नहीं, मैंने देखकर दिया था।”

“मतलब, मैं झूठ कह रही हूँ, आप नहीं बदलेंगे?”

“नहीं हम नहीं बदलते”, अकड़ते हुए दुकानदार ने कहा।

सीमा को समझ आ गया कि आजकल सही तरीके से कही बात का असर नहीं होता।

“कोई बात नहीं, हम तो यहाँ  के लिए नए  हैं। एक सप्ताह हुआ,पति ने बगल के ऑफिस में ज्वाइन किया है!” और धीरे से पति का पोस्ट बता सीमा गुस्से में आगे बढ़ चली।

दुकानदार चिल्लाया,“सुनिए मैडम आइए,आइए ले लीजिए।”

सीमा समझ गई, उसकी सच्चाई नहीं पति का पद ही उसका अंतिम अस्त्र बना। परन्तु उसके मन में एक सवाल बना रहा,उनका क्या जिनके पास सच्चाई के सिवा कुछ नहीं।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine