जून 2026

देशआत्मसंतुष्टि     Posted: March 1, 2026

” हैलो ! “

” जी “

“मैं…”

” जी….जी.. मैं पहचान गई.. नमस्कार। “

“आपको जानकर अच्छा लगेगा कि हमारी संस्था की कार्यसमिति ने इस वर्ष के वार्षिक सम्मेलन के  लिए आपकी साहित्य सेवा के लिए आपको सम्मानित करने का निर्णय लिया है …..”

“जी …जी… बहुत बहुत धन्यवाद जी। “

” इसके लिए धन्यवाद हमें आपका करना चाहिए आपने  साहित्य को बहुत योगदान किया है। आपके कार्य को एक पहचान मिलनी चाहिए …”

” जी…आभारी हूँ आपकी कि आप लोगों ने मुझे इस योग्य समझा।”

“एक ओर बात आपसे निवेदन है कि आप अपनी उपलब्धियों की….  मेरा मतलब आपकी प्रकाशित पुस्तकों की सूची अपने संक्षिप्त परिचय के साथ हमें जल्दी भेज दें।”

“जी जरूर जल्दी ही भेज दूँगी। “

” एक ओर बात है।”

“जी बताइए।”

“आप जानती है कि हमारी संस्था आपसी सहयोग से चलती है। हम सब अपनी ओर से मिल कर सब खर्च करते हैं । आप तो जानती ही है कि आजकल आयोजन पर कितना खर्च हो जाता है ..”

“जी वह तो है। “

“आप हमें गलत मत समझे।  यदि आप भी इसके लिए कुछ अनुदान दें सके तो। “

“हाँ जी जरूर । आप जो भी सहयोग चाहेंगे, मुझे बता देना। मैं ऑनलाइन भेज दूँगी। “

” धन्यवाद जी।”

“आपको और आपकी संस्था के लिए एक बार फिर से धन्यवाद .. और शुभकामनाएँ। “

सभी प्रदेशिक समाचार में कार्य क्रम का समाचार प्रकाशित हो गया और सोशल मीडिया के फेसबुक के माध्यम से निमंत्रण पत्र की विस्तृत जानकारी आम हो गई बधाइयों और शुभकामनाएं के संदेश वायरल हो गए।

आत्मसंतुष्टि के लिए  वह भी  खुश हैं ।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine