जून 2026

देशआप ही का है सब     Posted: September 1, 2019

चार दिन हुए रजनी को मायके आए ,भाभी रोज नए-नए पकवान बना-खिला रही हैं ,ननद इतने सालों बाद जो आई है । मगर आज रजनी ने भाभी को  हटा रसोई पर खुद कब्जा किया है ,आज वह सबकी पसंद का बनाएगी ,खिलाएगी । अर्सा हुआ ,मायके की रसोई में घुसे ।

“आप ही का है सब ,बनाइए-खिलाइए …आज हम भी मौज करते हैं ।” हँसते हुए भाभी रसोई से निकल अपनी सिलाई मशीन लेकर बैठ गईं ।

खूब रचपचकर भाई की पसंद की खीर ,आलू की कचौड़ी,खट्टा-मीठा काशीफल ,उबले आलू की खूब चटक ,रसेदार तरकारी, बूंदी का चटपटा ,झन्नाटेदार रायता जिसे गांव में सब सन्नाटा बुलाते ,और गरम-गरम पूड़ियाँ बना रही है रजनी । सब रस ले लेकर ,उंगलियां चाटते हुए खाए जा रहे हैं । सबके खाने के बाद रजनी उत्साह से भर उठी है। हिम्मत कर ,जतन से थाली परस रसोई से निकली।

“भाभी!सामने छोटे भैया को भी दे आऊँ ? छोटी भाभी भी मायके गई हैं न । खुद ही बना-खा रहे हैं ।”कहते हुए रजनी हिचक गई ।

“दीदी! अपने भैय्या से पूछ लीजिए !” कहकर भाभी ने मशीन का चक्का तेजी से घुमा दिया ।

थोड़ी देर पहले के भाभी के शब्द रजनी के कानों में गूँज उठे -आप ही का है सब ,बनाइए-खिलाइए….।

-0-ए-10,सूर्या अपार्टमेंट ,कटोरा तालाब ,नेताजी चौक ,सिविल लाइंस ,रायपुर (छत्तीसगढ़)

492001

                -0-Singh <drpuransingh64@gmail.com>

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine