जून 2026

देशएक और जाल     Posted: June 1, 2015

एक और जाल
मोबाइल फोन की घण्टी बजी। हिन्दी के रीडर महोदय ने उसे कान से लगाया और कहा, ‘‘हलो!’’
उधर से उन्हीं के विभाग के साथी की आवाज़ आई,‘‘एक खुशखबरी है।’’
‘‘क्या?’’
‘‘यू.जी.सी. के अनुसार ‘नैट’ अब कम्पलसरी नहीं रहा।’’
‘‘वाकई यह तो अच्छी खबर है। नैट सचमुच एक जाल ही था। बिना नैट से मुक्त हुए कोई प्रवक्ता बनने के लिए एप्लाई तक नहीं कर सकता था।’’
‘‘अब लोग पी–एच. डी. की तरफ ज्यादा भागेंगे।’’
‘‘हाँ,इसमें क्या शक है।’’
‘‘तो फिर तुम्हारे लिए मार्केटिंग शुरू कर दूँ?’’
‘‘क्या पॉसिबिलिटी है?’’
‘‘कम से कम साठ–सत्तर हजार। तीस ‘सिनोप्सिस’ मंजूर होन पर, बाकी थीसिस लिख जाने के बाद।’’
‘‘अभी इन्तजार करो। रेट और ऊँचे जाएँगे।’
शोध–छात्रों के लिए एक और जाल बुना जा रहा था।
-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine