जून 2026

देशकोयले की इच्छा     Posted: November 1, 2020

धोबी, पॉलीथिन की थैली में, कोयला लेकर अपने घर के भीतर घुसा, धोबी की बच्ची ने, कोयले को सिंघाड़ा समझा। बच्ची कूदने लगी-ताली बजा-बजाकर कि बाबू सिंघाड़ा लाए-बाबू सिंघाड़ा लाए-खुश बच्ची की, खुश-खुश उड़ती ताली, ताल की आवाज से, धोबी का घर भर गया।

धोबी पहली बार, पॉलीथिन की थैली में लाया था दो किलो कोयला, वह हमेशा पाँच- दस किलो कोयला, बोरी में भरकर लाता था। पर आज उसके पास, पाँच किलो कोयला खरीदने लायक पैसे नहीं थे तो वह ले आया दो किलो कोयला-पॉलीथिन की पारदर्शिता से कोयले, सिंघाड़े की तरह झाँक रहे थे। जिन्हें सिंघाड़ा समझ,धोबी की बेटी ताली बजा खुश हो, कूद रही थी।

धोबी की, खुश होकर कूदती, बच्ची की तालियों की खुश-आवाज सुन, पहली बार कोयले के भीतर सिंघाड़ा होने की इच्छा जागी। कोयले ने पहली बार, अपने सिंघाड़ा होने की इच्छा से,अपनी राख होने की इच्छा को दबाया।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine