जून 2026

देशखुशफहमी     Posted: October 1, 2025

वह आदमी बेतहाशा भागा जा रहा था, बगटुट। मानो अगर वह कहीं ठहर गया तो पिछड़ जाएगा, हार जाएगा। लोग उसे अचरज से देख रहे थे, लेकिन उसको किसी की परवाह न थी।

आखिरकार एक जगह एक शख्स ने उसे रोक दिया। हालाँकि उस शख्स को भी इसके लिए दौड़ लगानी पड़ी थी, लेकिन भागनेवाले आदमी की बाँह उसके हाथ में आ गई, ‘‘क्यों भाई! तुम इस कदर तेजी से कहाँ भागे जा रहे हो? क्या तुम पर कोई विपदा आन पड़ी है?’’

उसने नाराज होकर रोकनेवाले शख्स को देखा और माथे का पसीना पोंछते हुए बोला, ‘‘जानते नहीं, जमाना कितनी तेजी से भाग रहा है? मैं किसी से पिछड़ना नहीं चाहता।’’

‘‘लेकिन श्रीमान, आपके आगे तो कोई नहीं है।’’

‘‘तुम ठीक कहते हो। मैं सबसे आगे निकल आया हूँ ।’’

‘‘लेकिन आपके पीछे भी कोई नहीं है।’’

इस बार भागनेवाले आदमी के चेहरे पर चिंता के भाव उभरे। पीछे मुड़कर देखा। फिर जरा निश्चिंत होकर बोला, ‘‘क्या सब के सब इतना पीछे रह गए हैं? उफ! बेचारे!’’

और वह इत्मीनान से रूमाल निकालकर पसीना पोंछने लगा।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine