जून 2026

देशगुलामी     Posted: December 1, 2023

पार्क से गुजरते हुए फुटपाथ पर उसने एक आदमी को देखा, जो अपने तोते के साथ ताश के पत्तों की सहायता से लोगों का भविष्य बता रहा था।

“चलो न हम भी अपना भविष्य दिखाते हैं।”-उसकी प्रेमिका ने हुलसकर कहा था।

“इससे…?” उसने आश्चर्य से अपनी प्रेमिका की ओर देखा।

“हाँ सुना है बहुत सही बताता है।”

उसने तोते के पिजड़े की ओर देखा और मन ही मन बुदबुदाया, जिसका अतीत गुलामी, वर्तमान गुलामी वह दूसरों का भविष्य क्या बताएगा…!

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine