जून 2026

देशचोर-संहिता     Posted: August 1, 2025

एक भीड़ दो चोरों की पिटाई कर रही थी। कई लोगों को हाथ सेंकने का मौका मिल रहा था। पहला दुर्बल चोर रिरिया रहा था, “भ…..इ……या……… गलती हो गई, माफ कर दो…….।’’

 दूसरा सबल चोर पिटता जा रहा था; परन्तु पीटने वालों की ओर घूरती नजर से देख रहा था कि बेटा पीट लो, कभी मेरा वक्त आया तो…।

            धीरे सबल चोर के बलिष्ठ शरीर, घूरती नजर का प्रभाव पड़ा। दूसरे चोर को छोड़, सारी भीड़ पहले कमजोर चोर की पिटाई में जुट गई।

-0-मो०नं० 7017206371

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine