जून 2026

देशटूटे बटन     Posted: March 1, 2020

घड़ी पर निगाह पड़ते ही राधा के हाथ और तेजी से चलने लगी। सोचने लगी कि आज फिर देर हो गई। अपने ऊपर झुँझलाते हुए कुर्ते पर बटन बंद कर रही थी कि अचानक ऊपर का बटन हल्के से टूटकर एक सिरे से बँधा हुआ झूलने लगा। घड़ी पर फिर निगाह गई। सोचा न बदलने का समय है न टाँकने का। राधा ने दुपट्टे को सावधानी से लिया ताकि ऊपर की बटन बंद न होने का अहसास छुप जाए। रास्ते में अपने आप को समझाया कि नीचे का दो बटन तो बंद ही है। सिर्फ़ ऊपर का एक टूटा है, इतना बुरा नहीं लगेगा। ऑफिस में जाकर वह काम में व्यस्त हो गई और सब भूल गई। लंच के समय उसने महसूस किया कि चाहे या अनचाहे रूप में हर एक की निगाह उस स्थल पर अवश्य जा रही है जो टूटे बटन के कारण दिख रहा है। मिस्टर चड्ढा का बार–बार आना, चपरासी का बिना माँगे चाय–पानी दे जाना, काम न होते हुए भी मिस्टर सिंह का फाइलों के प्वांइट समझना, मिसेज जोशी का औरतों के कपड़े छोटे होने की चर्चा अकारण होते हुए भी टूटे बटन से जुड़ गई। राधा के मस्तिष्क में प्रश्न कौंध उठा कि महत्वपूर्ण क्या है? पाँच मीटर का सलवार कुर्ता, टूटा बटन या फिर……निगाहें।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine