जून 2026

देशडंक-जसवीर चावला     Posted: May 1, 2018

इस बार जैसे ही साधु ने पानी से निकाल घाट पर रखा, बिच्छू चुपचाप पूँछ दबाकर घास में ओझल हो गया। किनारे खड़े लोग तारीफ करने लगे कि साधु ने डंक खाकर भी एक विषैले प्राणी की जहरीली आदतों को बदल डाला।
घास में बिच्छू को इस कदर सुटकता देखकर घोंघा, जो बड़ी देर से सब देख रहा था, अपने को काबू में न रख सका, ‘‘नपुंसक हो गए हो क्या? काटा क्यों नहीं पापी को?’’
बिच्छू ने पूरी शांति बरतते जवाब दिया, ‘‘मेरे डंक का आसरा ले साधु ने अपनी नेकचलनी का इतना प्रचार कर दिया है कि डंक हिलाना भी दूर, ‘ड’ का उच्चारण तक भी खतरे से खाली नहीं। साधु तो नहीं, लोग मुझे जिन्दा नहीं छोड़ेगें।’’
-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine