जून 2026

देशडण्डा     Posted: June 1, 2019

‘‘आज फिर गलत लिखा! बेवकूफ कहीं का! चल बीस बार इसे अपनी कापी में लिख…’’

‘‘नहीं लिखूँगा!’’ उसके स्वर की कठोरता देखकर मैं दंग रह गया।

मैंने पूछा, ‘‘क्यों नहीं लिखोगे?’’

‘‘पिताजी रोज़ दारू पीकर मारते हैं। कहते थे, अब एक महीना पूरा होने से पहले नई कापी माँगी तो बहुत मारूँगा….’’ कहते हुए डण्डा खाने के लिए हाथ आगे कर दिया।

मैं उसकी डबडबाई आँखों में झाँकता रहा। मेरा उठा हुआ हाथ जाने कब का नीचे ढरक गया था।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine