जून 2026

देशदरख़्त     Posted: May 1, 2021

“आप कहते हैं कि घर के बाहर खड़े आपके दरख़्त को ये अपने घर उठा ले गए!!’’

“जी हुजूर!”

“किस फल का दरख़्त था ?’’

“फलदार नहीं था हुज़ूर!’’

“किसी फूल का था?”

“वह फूलों वाला भी नहीं था!”

“ ओह! तो उसके पत्ते काम आते होंगे?”’

“वर्षो से सूखा खड़ा था जनाब, लेकिन था तो हमारा ही!”

“हम्म्म्…ईंधन का लालच!”-सोचते हुए मजिस्ट्रेट ने प्रतिवादी से सवाल किया, “आपको कुछ कहना  है?”

“बीवी-बच्चों ने उसकी सेवा-टहल करना, उसे खाद-पानी देना शुरू किया है हजूर!” प्रतिवादी ने

कहा, “कोंपलें फूटने की उम्मीद-सी जागी है। इसकी तरफ गया तो….!”

“हमारी तरफ जिये या मरे….”यह सुनते ही पहला दूसरे पर बिफर पड़ा, ”हमारा बुजुर्ग पड़ोसी के टुकड़ों पर पले, यह बेइज़्ज़ती हम सह नहीं सकते!”

मजिस्ट्रेट आँखें फाड़कर उनकी ओर देख उठा। अकेला और बेगाना-सा, ऐसा ही एक दरख़्त उसके

अपने बरामदे में भी पड़ा है, वर्षों से! अपने खुद के भाई भी उसकी ओर से नज़रें फेरकर निकल जाते हैं!

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine