जून 2026

देशनालायक     Posted: April 1, 2018

बेटा जब रात ग्यारह बजे तक घर नहीं आया तो माँ परेशान होने लगी थी। वह कभी घर में अंदर जाती तो कभी बाहर दरवाजे पर आकर खड़ी हो जाती। कभी ड्राइंगरूम में आकर बहू से पूछती, “कब आएगा शांतनु, बहू।’’

सीरियल देख रही बहू को सीरियल में व्यवधान उत्पन्न होने लगता। बहू खिसियाने लगती, ‘आ जाएँगे, मम्मी। आप परेशान न हों। मैं करती हूँ फोन उन्हें…अभी।”

माँ फिर बाहर दरवाजे तक आती और दूर तक जाती सड़क को निहारती रहती। फिर थक हारकर अंदर बैठ जाती। तभी बाइक की आवाज आई।

“बेटा आ गया है शायद” होंठ बजते उसके और लपककर बाहर देखा- बेटा उसे देखे बगैर ही ड्राइंगरूम में चला गया। आफिस बैग एक ओर पटक पत्नी को अपनी बाहों में भर लिया।

रात को खाने की टेबुल पर। माँ खाना खाने से पहले बेटे को निहारती। सभी खाने पर टूट पड़ते। माँ आखिर पूछ ही लेती, “आज देर कैसे हो गई बेटा…कहीं कुछ…गड़बड़…सब ठीक तो है।”

बेटा  ने माँ की ओर देखा। मुँह को ले जाता कौर हाथ में ही रोक लिया-“आप मेरे लिए परेशान न हुआ करें मम्मा ! अब मैं बड़ा हो गया हूँ। अब बच्चा नहीं हूँ मैं।”

“न जाने क्यों तू, मुझे अभी भी बच्चा ही लगता है”- माँ कहते-कहते रुक गई  कि सोचती कहीं बेटा नाराज न हो जाए और  चुपचाप सिर झुकाए रोटी का कौर तोड़ने लगी ।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine