जून 2026

देशपति परमेश्वर     Posted: January 2, 2015

एक लड़का और एक लड़की की शादी हुई । बहुत खुश थे! स्टेज पर फोटो सेशन शुरू हुआ! दूल्हे ने अपने दोस्तों का परिचय साथ खड़ी अपनी साली से करवाया-‘‘ये है मेरी साली, आधी घरवाली।’’
दोस्त ठहाका मारकर हँस दिए!
दुल्हन मुस्कुराई और उसने भी अपने देवर का परिचय अपनी सहेलियों से करवाया-‘‘ये हैं मेरे देवर ,आधे पति परमेश्वर।’’
ये क्या हुआ… अविश्वसनीय …अकल्पनीय! भाई समान देवर के कान सुन्न हो गए! पति बेहोश होते होते बचा! दूल्हे, दूल्हे के दोस्तों, रिश्तेदारों सहित सबके चेहरे से मुस्कान गायब हो गई! लक्ष्मन रेखा नाम का एक गमला अचानक स्टेज से नीचे टपककर फूट गया! स्त्री की मर्यादा नाम की हेलोजन लाइट भक्क से फ्यूज हो गयी!
थोड़ी देर बाद एक एम्बुलेंस तेजी से सड़कों पर भागती जा रही थी, जिसमें दो स्ट्रेचर थे!एक स्ट्रेचर पर भारतीय संस्कृति कोमा में पड़ी थी…शायद उसे अटैक पड़ गया था!
दूसरे स्ट्रेचर पर पुरुषवाद घायल अवस्था में पड़ा था…उसे किसी ने सर पर गहरी चोट मारी थी!
आसमान में अचानक एक तेज आवाज गूँजी …भारत की सारी स्त्रियाँ एक साथ ठहाका मारकर हँस पड़ी थीं!

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine