जून 2026

देशपानी के पेड़     Posted: February 1, 2020

बारिश का पानी छत से पाइप के जरिए पूरे चौक में फैला था।

            नन्हीं शालू बगीचे में छोटे-छोटे गड्ढे खोदती जा रही थी। हाथ में एक छोटी लकड़ी व खुरपी थी।फ्राक,पायजामा सब कीचड़ पानी में लथड़-पथड़ हो गए थे, तभी अन्दर से माँ आती दिखी। शालू उत्साहित हो उन्हें बताने लगी, ‘‘देखो, देखो मैंने…तभी तड़ाक….।’’

            माँ का एक थप्पड़ अचानक से उसके गालों पर पड़ा। उसके शब्द मुँह के अन्दर व आँसू आँखों से बाहर निकल आए।

            “सारे कपड़े गंदे कर दिए। समझ में नहीं आता, अन्दर नहीं खेल सकती?..” .और भी सारी उलाहना देती माँ ने उसकी बाँह खींची।

            रूआँसी शालू ने सफाई दी, “मैं तो आपके लिए पानी बो रही थी। माली भैया कह रहे थे गड्ढा खोदकर जो डालो वही उग आता है। आप गर्मी में कितने परेशान होते हो ना पानी के लिए, इसीलिए मैं पानी बो रही थी। अब पानी का झाड़ उगेगा। फिर आप परेशान नहीं होओगी न?”

            माँ की आँखें अपराधबोध से नम हो गईं। शालू अनजाने ही उन्हें गर्मी के अलावा भी पानी बचाने का सबक सिखा गई। उन्होंने बिना गंदे कपड़ों की चिंता किए शालू को गोदी में भींच लिया।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine