जून 2026

देशान्तरप्रार्थना(अरबी- मिस्र)     Posted: March 1, 2023

मेरी उम्र सात वर्ष से कम ही रही होगी, जब मैंने क्रान्ति के लिए प्रार्थना की।

उस सुबह भी मैं रोज़ की तरह नौकरानी की उँगली पकड़कर प्राथमिक स्कूल की ओर जा रहा था। पर मेरे पाँव इस तरह घिसट रहे थे जैसे कोई जबरन मुझे जेल में खींचकर ले जा रहा हो। मेरे हाथ में कॉपी, आँखों में उदासी व दिल में सब कुछ चकनाचूर कर देने वाली अराजक मन: स्थिति थी। निक्कर के नीचे नंगी टाँगों पर ठंडी हवा बरछियों की तरह चुभ रही थी। 

स्कूल पहुँचने पर बाहर का दरवाजा बंद मिला। गेटकीपर ने गंभीर शिकायती लहजे में कहा, “प्रदर्शनकारियों के धरने के कारण आज भी क्लासें रद रहेंगी।”

खुशी की एक जबरदस्त लहर ने मुझे बाहर से भीतर तक भिगो दिया।

अपने हृदय की भीतरी गहराइयों से मैंने इंकलाब के जिंदाबाद होने की दुआ माँगी।

                              -0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine