जून 2026

देशबड़े आदमी की माँ     Posted: March 1, 2024

तेज चिलचिलाती धूप में एक माँ अपने बेटे का बैग थामे उसे स्कूल से लेकर चली आ रही है। मन में बड़े–बड़े अरमान लिए कि,‘मेरा बेटा एक दिन ‘बड़ा आदमी’ बनेगा।’ हाथ की छतरी ऐसे पकड़े है कि खुद की कुछ परवाह नहीं है किंतु बेटे पर धूप का एक कतरा भी न पड़ने देती है।

तीस साल बीत चुके हैं, आज उसका बेटा ‘बड़ा अधिकारी बन चुका है, सारे शानो–शौकत का मालिक है परंतु वह माँ आज भी चिलचिलाती धूप में स्कूल का बैग थामे अपने पोते को साथ लिये चली जा रही है, छाता भी वैसे ही पकड़े है कि पोते पर धूप का एक कतरा भी न पड़े, यकीनन यह पोता भी ‘बड़ा अधिकारी’ बनेगा….।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine