जून 2026

देशबैठेंगे     Posted: September 1, 2017

मरीज़ का रिश्तेदार , डॉक्टर के क्लिनिक पर फोन करते हुए-डॉक्टर साहब शहर में हैं?

हाँ ।

किसी मीटिंग में तो नहीं?

ना ।

बैठे हैं ?

हाँ ।

मरीज़ देख रहे हैं?

हाँ ।

मरीज़ का रिश्तेदार , डॉक्टर के चेम्बर के बाहर से फोन करता है-डॉ साहब आ रहे हैं?

नहीं, जा रहे हैं ।

कहाँ ?

अस्पताल ।

हमने पूछा तो आपने कहा कि बैठे हैं।

हाँ, बैठे तो अब भी हैं गाड़ी में। अस्पताल जा रहे हैं ।

वहाँ भी बैठेंगे?

हाँ ।

फिर?

थिएटर में जाएँगे।

कितने घण्टे के लिए?

तीन घण्टे के लिए ।

उसके बाद बैठेंगे?

भाई साहब सवाल थोड़े कम कीजिए और मरीज़ को अस्पताल ले जाइए। ऐसा न हो कि आप वहाँ पहुँचो, पता चले कि डॉक्टर साहब गाड़ी में बैठे हैं और घर आ रहे हैं।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine