जून 2026

देशभूख     Posted: February 1, 2017

ऐ माई ! कल से भूखी हूँ । कुछ खाने को दे दो भगवान आपका भला करेंगे ।”  दरवाजे से आती आवाज 53-NEETA SAINI - Copyसुन तपेदिक का मरीज काशी जैसे कैसे बिस्तर से उठा रसोई से चार रोटियाँ लीं और भिखारिन को देने लगे ।
बाबूजी सब्जी के बिन कैसे खाऊँगी ।”
सब्जी तो ख़त्म हो गई बच्चे स्कूल से आकर खाना खाकर फूल बेचने गए ।”
तब बाबूजी कुछ पैसे ही दे दीजिए बच्चा भी सुबह से बस चाय ही पिए है ।”
पैसे तो मेरे पास नही। बीमार आदमी हूँ पत्नी और बच्चे  मेहनत -मजदूरी करते है , तू रुक मकान मालकिन से पूछता हूँ कोई सब्जी होगी तो ।”
बीमार अंदर गया एक कटोरी में सब्जी लाया । वह सब्जी उसने भिखारिन के हाथ में ली रोटियों पर उंडेल दी । “लो अब खा लो ।”
चलती हूँ बाबूजी किसी और घर देखती हूँ शायद बच्चे के लिए दूध के पैसे मिल जाँ । रोटी हाथ में पकड़े वह चली गई ।”
बीमार बिस्तर से उठा और धूप सेकने के लिए  कमरे का दूसरा दरवाजा खोला, उधर  से धूप आ रही थी ।तो दिल धक् से रह गया ।   “ये क्या ? ये तो वही रोटियाँ है जो उसने भिखारिन को दी थीं।  इनमें से एक टुकड़ा भी तो नही तोड़ा गया था।”
मालकिन छत पर खड़ी थी उसने भी देखा अपने हाथ की सब्जी पहचानते देर न लगी । बीमार से बोली – “ऐ काशी ! तूने तो अपने बच्चों के मुँह का निवाला भी  भिखारिन को दिया ;लेकिन इन्हें रोटियों की नही रुपयों की भूख है।”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine