ठाकुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह के यहाँ पिछले चार दिनों से राधे बेगार करने नही आया | ठकुराइन बड़ी परेशान रहने लगी | चार दिनों से उनके छह साल के लड़के को घुमाने और लैट्रिन धुलवाने वाला राधे गायब था | ठाकुर से बोली ‘राधे नही आ रहा है चार-पांच दिनों से, पता नही कहाँ घूम रहा होगा…कुछ कहीं खाने को मिल गया होगा !!’
अगले दिन ठाकुर साहब चक्कर लगाने निकले | गाँव के बहार देखते है कि नौ-दस साल का लड़का नीली शर्ट खाकी पैंट पहने, कटोरी और कुछ अधफटे पन्नों की कॉपी हाथ में पकड़े उत्तर की तरफ जा रहा था | ठाकुर साहब आगे बढ़े और आवाज दी | राधे रुक गया लेकिन नजरे नीचे रहने दी | पूछा ‘कहाँ जा रहा है! और कोठी पर क्यूं नही आया ?.’ राधे धीरे से आगे कदम बढ़ाते हुए बोला ‘स्कूल जा रहा हूँ !!’
-0-
ई-मेल- lokiiprt@gmail.com
लघुकथा.com
जून 2026
देशमिड डे मील Posted: May 1, 2015
© Copyright Infirmation Goes Here. All Rights Reserved.
Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine