जून 2026

देशमीडियाई सम्वेदनाएँ     Posted: January 1, 2026

अखबार के कार्यालय में नवनियुक्त पत्रकार को फोन पर सूचना मिली कि यात्री बस उलट जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा कई घायल हुए हैं। पत्रकार तत्काल घटनास्थल की ओर कूच कर गया। वहां वह देखता है खून से लथपथ बस चालाक, घायल यात्री,अस्त–व्यस्त सामान…..और देखता है कराहती, मौत के दरवाजे पर दस्तक देती उस महिला को जिसे अभी–अभी बचावकर्मियों ने बस के नीचे से निकाला है। साथ ही वह सुनता है घायल यात्रियों का करूण शोर, उनके परिजनों के चिल्लाने और बच्चों के बिलखने की आवाजें तथा पीडि़तों को ढांढ़स बंधाते लोगों के सांत्वना के स्वर…

पत्रकार इस मार्मिक घटना का ब्यौरा लेकर कार्यालय में दाखिल होता है। और सीधे प्रथम पेज के सम्पादक के पास पहुंचता है, ‘‘सर, इस बस दुर्घटना की खबर को पहले पन्ने पर स्थान दीजिए: क्योंकि जो बस पलटी है वह अवैध रूप से संचालित हो रही थी और ऊपर से बस चालक श्राब भी पिए हुए था। इसमें जो एक निर्दोष मारा गया है, वह अपने परिवार का एक मात्र सहारा था।

‘‘कितने मरे?’’ अपना चश्मा ऊपर चढ़ाते हुए सम्पादक ने पूछा।

‘‘एक मरा है और कई घायल हुए हैं सर’’- पत्रकार ने जवाब दिया।

खबर को लेने के लिए बढ़े हुए हाथों को पीछे करते हुए सम्पादक बोले, ‘‘इसे कहीं अन्दर के पृष्ठ पर ले लो।’’

‘‘अन्दर के पृष्ठ पर!’’ पत्रकार आहत होते हुए बोला।

‘‘हाँ भई! एक ही तो मरा है। चार–छह मरते तो फस्र्ट लीड बन जाती।’’ कहते हुए सम्पादक महोदय पुन: अपने कार्य में व्यस्त हो गए।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine