जून 2026

देशमेहनत की रोटी     Posted: December 1, 2019

“देखो, देखो… वो भी हमारी तरह भिखमंगा ही लगता है | पर, देखो किस शान से न्यूज़पेपर पढ़ रहा है !” 
चलो मित्रों, चलते हैं उसके पास|” सभी भिखमंगे एक साथ उस लड़के के पास पहुँचे|

“तुम भीख मांगते हो पेट भरने के लिए या पेपर खरीद कर पढने के लिए ?” एक ने लड़के से पूछा |

दूसरे ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा , “अरे! शौक़ीन है, भीख मांग कर अपना शौक पूरा कर रहा है| हा..हा..हा..|”

“हाँ.. पेट भरने के लिए कुछ तो करना पड़ता है ! रोड पर आ गया हूँ | क्या करूँ! छोटी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी थी, छूट गई ! 
कंपनी के तीन हजार के तनख्वाह में …क्या बच पाता !

बड़ा घोटाला हुआ…कम्पनी मालिक गिरफ्तार हो गया । बाद में कम्पनी भी बंद हो गयी| हाँ …मालिक पैसे वाला है,  देर- सबेर हाजत से निकल ही जाएगा | हम गरीबन के पेट पर तो लात पर गई!”
किस्मत तो मेरी फूटी जो फिर से रोड पर आ गया हूँ ! अनाथ का ठौर कहाँ! आजन्म,  रोड से गहरा नाता रहा मेरा | यहीं खेलकूद कर बड़ा हुआ हूँ। लडके ने हँसते हुए जवाब दिया |

”ठीक किया, जो इधर आ गया । यह धंधा आजकल बहुत फल-फूल रहा है । बिना हाथ पैर डुलाए आराम से पेट भर जाता है |

न आगे नाथ है .. न पीछे पगहा , फिर तुम्हे चिंता किस बात की ? हमारी तरह पड़े रहो । हम दिन में भीख मांगते हैं और रात में अपनी मर्जी का जीते हैं |” कुछ भिखमंगे लड़के के पास सटकर बोले ।

“ सुनो … भीख माँग कर खाना अच्छी बात नहीं है, भीख देते वक्त लोग हिकारत भरी नजर से घूरते हैं |”

“अच्छा… बता, फिर तू रोज़ रोड के किनारे बैठकर, क्या करते रहता है?” एक भिखमंगे ने उपहास करते हुए पूछा ।

” दिन में बैठकर यहाँ पढाई करता हूँ, और शाम से ट्यूशन पढाता हूँ ।” पेपर समेटते हुए लड़का जोर से हँसने लगा ।

” अरे… तू हँसता बहुत है।” एक साथ कई आवाजें …

” हाँ दोस्त, जिंदगी का इम्तिहान है,  हँसकर देने में ही भला है।” कहते हुए लड़का वहाँ से चल पड़ा ।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine