जून 2026

देशमोनोपली     Posted: December 1, 2016

वह एक तलाकशुदा पढ़ी-लिखी समझदार महिला थी।उसका बौद्धिक स्तर बहुत ऊँचा था।सम्भवतः बौद्विकता का आधिक्य उसके तलाक का कारण रहा होगा। उसका  हमारे घर में आना-जाना था, सभी उसको पसंद करते थे ।विशेषकर  मेरी माँ को  वह बहुत पसंद थी और पत्नी भी उसके व्यवहार की बहुत प्रशंसा करती थी।धीरे -धीरे मैंने उसे नोटिस में  लिया तो पाया कि मैं उसकी ओर गहरे से आकर्षित हूँ । हमारी मुलाकातें घर के बाहर अधिक होने लगीं ।
शिवरात्रि को मेरे ऑफिस की छुट्टी थी । हम कॉफी होम में मिले । उसने  सिर्फ चाय मँगवाई,उसका उपवास था । मैंने हँसते हुए पूछा- आज तुमने भगवान से क्या माँगा ?

वह बोली-तुम्हारी पत्नी का अखंड सौभाग्य।

उसकी उदारता की भावना से मैं पिघल -सा गया । मैंने भीगे स्वर में कहा -अपने लिए कुछ नहीं माँगा ? उसने  स्थिर  स्वर में उत्तर दिया -तुम्हारी पत्नी  अखंड सौभाग्यवती होगी ,तो उसके बाद तुम तो रहोगे फिर मेरी ही मोनोपली रहेगी । मैं मुँह ताकता रह गया ।
-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine