वे विरले ही होते होंगे जो नये रास्ते गढ़ पाते हैं,
अँधेरों में चराग जलाये रखना हँसी खेल नहीं है।
लघुकथा में अपनी लेखनी की तीखी धार, समीक्षा में सटीक अवयव और बातचीत में शालीनता के धनी रवि प्रभाकर जी भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी साहित्यिक सोच-समझ, उनका अनुराग और दी गई सीखें हम सबके बीच उनकी उपस्थिति को कभी भी कम नहीं कर सकती हैं।
आज 22 मई को रवि जी की द्वितीय पुण्यतिथि है और हिंदी साहित्य, खासकर लघुकथा विधा से जुड़ा हुआ वर्ग उन्हें स्मरण कर रहा है और भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।
हम सब अवगत हैं कि गत सप्ताह रवि जी की साहित्यनिष्ठा और उनके कार्यों को यादगार बनाने के लिए फेसबुक पटल के माध्यम से लघुकथाकलशके11वें (प्रयोगात्मक विशेषांक) पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रतिभागियों को विकल्प चुनकर या लघु उत्तर देकर अपने उत्तरों को भेजना था। मुझे काफी हद तक संतोष है कि इस आयोजन में एक बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रविष्टियों को ईमेल के माध्यम से भेजा और प्रतिभागिता सुनिश्चित की। सबसे पहले मैं सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
जैसा कि पूर्वनियोजित था कि योजना के परिणाम स्वरूप जो 10 प्रतिभागी 35 अंकों में से वरीयता क्रम में सबसे अधिक अंक पाएंगे उन्हें एक-एक पुस्तक उपहार स्वरूप दी जायेगी। अब चूंकि वरीयता क्रम में 10 और 11 वें प्रतिभागियों ने बराबर आंक पाए हैं अतः उपहार 10 के स्थान पर 11 कर दिए गए हैं।

एक और सूचना। चूंकि चयनित पुस्तकों के लेखक/संपादक/प्रकाशक उपयुक्त सूचना (राशि, डाकखर्च, आदि) देने में देर कर रहे थे और परिणाम की तारीख तय थी अतः अब निर्णय बदल दिया गया है। आशा है यह बदला हुआ निर्णय और भी बेहतर है। अब सभी 11 उपहार प्राप्तकर्ताओं को अम्बाला से प्रकाशित प्रतिष्ठित मासिकपत्रिका शुभतारिका का पूरे एक वर्ष की सदस्यता/ सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। अर्थात आपको अगले 12 महीनों तक शुभ तारिका प्राप्त होती रहेगी। इससे जहाँ आप हर महीने पत्रिका का नया अंक पायेंगे और रवि जी को भी याद करते रहेंगे।
जिन प्रतिभागियों को शुभ तारिका (मासिक, #हार्ड कॉपी) का एक वर्ष का सब्सक्रिप्शन मिलेगा उनके नाम इस प्रकार हैं :
- श्रीमती विभारानी श्रीवास्तव
- श्रीमती मधु जैन
- श्रीमती शर्मिला चौहान
- श्रीमती मिन्नी मिश्रा
- श्रीमती सुनीता मिश्रा
- श्रीमान नेतराम भारती
- श्रीमती वर्षा गर्ग
- श्रीमती पूनम कतारियर
- श्रीमती सविता उपाध्याय
- श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव
- श्रीमती अर्चना राय
उपर्युक्त आप सभी से अनुरोध है कि जिनके पास पहले से यदि शुभ तारिका की सदस्यता हैं,वे दो दिन के अंदर सूचित कर दें, ताकि उनके लिए कोई और उपहार उपलब्ध कराया जा सके। ध्यान दें कि उपहार तभी बदला जाएगा यदि आप पहले से ही शुभ तारिका के सदस्य हैं।
कृपया ध्यान दें कि ऊपर दिए गए वे नाम हैं, जिन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त किये हैं; लेकिन 1 से 11 तक लिखे नामों का क्रम अंकों की वरीयता के आधार पर नहीं हैं।
जिन प्रतिभागियों के नाम आयोजन की सीमाओं के कारण नहीं शामिल किए जा सके हैं, उनका भी बहुत आभार और अगले आयोजन हेतु शुभकामनाएँ। मैं श्रीमान डॉ कुमार सम्भव जोशी जी का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने प्रतिभागिता की समय सीमा के बाद रवि जी को श्रद्धांजलि स्वरूप अपने उत्तर भेजे। मुझे खुशी है कि उन्होंने आयोजन में प्रतिभागिता करना महत्वपूर्ण समझा।
पुनः सभी का आभार। किसी भी शंका के लिए आप टिप्पणी में प्रश्न पूछ सकते हैं। आशा है जल्दी ही किसी और योजना के साथ हाजिर होऊँगा।
