जून 2026

देशराजे     Posted: November 1, 2024

–   राजे! / हरीश कुमार ‘अमित’

हर सुबह की तरह बेडरूम में  पलंग पर बैठा तकिए से पीठ टिकाए अख़बार पढ़ रहा था, जब सुमति चाय का कप और दो बिस्कुट पास पड़ी तिपाई पर रखकर वापिस रसोई में चली गई। अख़बार पढ़ते-पढ़ते मैंने हाथ बढाकर   एक-एक करके दोनों बिस्कुट खा लिए। इसके कुछ देर बाद चाय का कप उठाया और एक घूँट भरा। घूँट भरते ही मैं जैसे  चौंक पड़ा। चाय का स्वाद लाजवाब था। स्वाद वैसा ही था जैसा  चालीस साल पहले सुमति से शादी होने के  अगले कुछ सालों तक हुआ करता था। मेरी ख़ुशो का कोई ठिकाना  न रहा। मैंने चाय का एक और घूँट् भरा। मुझे लगा जैसे मैं आनंद और सुख के सागर में डूब गया हूँ।

ख़ुशी से लबरेज़ आवाज़ में मैंने सुमति को आवाज़ दी, “सुनो!”

कुछ देर बाद वह आई तो मैंने बड़े प्यार से उसे कहा, “यह चालीस साल पहले वाला अमृत कैसे बना लिया आज?”

मेरी बात सुनकर सुमति मुस्कुराई।मैने हाथ बढ़ाकर उसकी बाँह थपथपाते हुए कहा, “मज़ा आ गया चाय पीकर!”

सुमति का चेहरा तरल-सा हो आया। पिछले बहुत-से सालों में मेरे मुँह से अपनी तारीफ़ उसने कभी सुनी नहीं थी। तभी उसने मेरा हाथ पकड़कर  अपने गाल से लगाया और बड़े प्यार से बोली, “राजे!”

यह सुनकर मुझे ध्यान आया कि सुमति ने बहुत सालों बाद मुझे प्यार से ‘राजे!’ कहा है।

-0-

: हरीश कुमार ‘अमित’, 304, एम.एस.4, / 304, M.S. 4, केन्द्रीय विहार, सेक्टर 56, / Kendriya Vihar, Sector 56, गुरुग्राम-122011 (हरियाणा) / Gurugram-122011 (Haryana)

ई-मेल / : harishkumaramit@yahoo.co.in

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine