जून 2026

चर्चा में‘लघुकथाकोश’ के प्रकाशन की योजना – डॉ.गिरिराजशरण अग्रवाल     Posted: June 1, 2016

‘लघुकथाकोश’ के प्रकाशन की योजना – डॉ.गिरिराजशरण अग्रवाल

हिन्दी साहित्य निकेतन द्वारा ‘लघुकथाकोश’ के प्रकाशन की योजना है । इस कोश का उद्देश्य है -अच्छी लघुकथाओं को पाठकों एवं शोधार्थियों तक पहुँचाना। इस कोश में प्रतिष्ठित एवं नवोदित कथाकारों की स्तरीय लघुकथाएँ सम्मिलित की जाएँगी। चयन का अन्तिम निर्णय सम्पादक–मण्डल द्वारा लिया जाएगा। सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क या सहयोग राशि नहीं देनी होगी । इसमें सम्मिलित रचनाकारों को यह कोश मुद्रित मूल्य के आधे पर प्रदान किया जाएगा। इस कोश में सम्मिलित होने के लिए लेखक अपनी चुनी हुई प्रकाशित/ अप्रकाशित अधिकतम तीन लघुकथाएँ-ई–मेल से वर्ड की फ़ाइल में यूनिकोड/ वाकमैन चाणक्य/ कृतिदेव में 31 जुलाई,2016 तक भेज सकते हैं; जिसमें डाक का पूरा पता,और फोन नम्बर  और ई -मेल भी दिया हो। परिचय और फोटो भेजने की आवश्यकता नहीं।यह लघुकथाकोश विश्व पुस्तक मेले के अवसर पर उपलब्ध रहेगा। ग्रंथ लगभग 500 पृष्ठों का होगा।

हिन्दी साहित्य निकेतन
बी-203, पार्क व्यू सिटी-2
सोहना रोड, गुड़गाँव (हरियाणा)-122018
7838090732
ई-मेल: hindisahityaniketan@gmail.com
giriraj3100@gmail.com

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine