जून 2026

देशान्तरविज्ञापन     Posted: April 1, 2024

(अनुवाद :सुकेश साहनी)

एक आदमी के बाग में अनार के बहुत से पेड़ थे। फल उतरते ही वह उन्हें चाँदी के थालों में सजाकर घर के बाहर रख देता था और पास ही रखे साइन बोर्ड पर उसने लिखा था, “एक सेब मुफ्त में लें। आपका स्वागत है।”

लोग गुज़रते रहते थे, पर कोई भी फलों की ओर आकर्षित नहीं होता था।

वह इस विषय में गंभीरता से सोचने लगा। अगली फसल के उतरने पर उसने एक भी अनार चाँदी के थालों में घर के बाहर नहीं रखा; बल्कि एक बड़ा बोर्ड बाहर लगा दिया, जिस पर लिखा था-“देश के सबसे अच्छे अनार। इसलिए हमें कीमत अधिक रखनी पड़ रही है।”

साइन बोर्ड पढ़ने के बाद पास-पड़ोस के सभी स्त्री पुरुष अनार खरीदने के लिए टूट पड़े।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine