जून 2026

देशान्तरविद्वान्     Posted: February 1, 2024


(अनुवाद :सुकेश साहनी)

प्राचीन शहर अफ्कार में दो विद्वान रहते थे, जो एक दूसरे की विचारधारा को नापसन्द करते और छोटा समझते थे। उनमें से एक ईश्वर के अस्तित्व को नकारता था जबकि दूसरा आस्तिक था।

एक दिन दोनों बाज़ार में मिले और अपने-अपने अनुयायिओं के बीच ईश्वर के अस्तित्व को लेकर आपस में बहस करते हुए झगड़ने लगे। कई घण्टों की कहा-सुनी के बाद अलग हो गए.

उस शाम नास्तिक पहली बार मन्दिर गया और ईश्वर के आगे गिरकर पिछली हठधर्मी के लिए क्षमा मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। ठीक उसी समय दूसरे विद्वान ने अपनी पूज्य पुस्तकें जला डालीं। अब उसे ईश्वर के अस्तित्व पर विश्वास नहीं था।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine