जून 2026

देशसंभ्रांत लोग     Posted: January 1, 2020

पूरा मोहल्ला गुलजार हो उठा था। खाली पड़े सारे मकान धीरे-धीरे लोगों से भर गए थे। सब खाते-पीते घरों केसंभ्रांत लोग थे। सबके पास अपनी-अपनी कारें थीं। कॉलोनी में जहां-तहां से कई कुत्ते भी आकर बस गए थे । खाने के लिए वे दिन-रातदरवाज़ों के चक्कर काटते,अपनी पूंछें हिलाते रहते। लेकिन कहीं कोई इनकी सुध नहीं लेता था। उल्टा उन्हें मारने दौड़ते। फिर भी कॉलोनी की रखवाली करने के अपने काम में वे मुस्तैद रहते थे।धीरे-धीरे खाना न मिलने की वजह से सारे कुत्ते मरियलऔर बीमार होने लगे।

इस कॉलोनी के सामने ही एक नई कॉलोनी निर्माणाधीन थी। मकान बनाने के काम में बहुत सारे आदिवासी मजदूर लगे थे। वे सब वही झोंपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। सबकी स्थिति फटेहाल थी। वहाँ भी कई कुत्ते रहने आ गए थे। आदिवासी मजदूर उन सबको रोज कुछ-न-कुछ खिलाया करते। उनके बच्चे कुत्तों के सबसे अच्छे दोस्त थे। वे अपना खाना भी उनको खिला देते थे। वहाँ के कुत्ते हृष्ट-पुष्ट और तगड़े होते जा रहे थे।

ई-मेल: drsunilsuman.jnu@gmail.com मोबाइल- 09552733202

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine