जून 2026

देशसंस्कार     Posted: May 1, 2020

उस दिन देखा कि पड़ोस के शर्मा जी का पाँच वर्षीय बेटा रिंकू बिस्कुट के पैकेट को कई हिस्से में बाँट  रहा है। रिंकू अपने मम्मी-पापा की इकलौती संतान है, तो जिज्ञासा हुई कि वो ये हिस्से किसके लिए कर रहा है। उससे पूछा, तो बहुत ही गंभीरता से बोला, ‘‘अंकल क्या आपको नहीं पता,जो कुछ भी मिले उसे मिल -बाँटके खाना चाहिए।’’

          उसकी बात से बहुत खुशी हुई कि कितने अच्छे संस्कार दिए हैं शर्मा जी ने। यूँ  ही बातचीत करने के उद्देश्य से मैंने उससे पूछ लिया कि उसे यह सब कौन सिखाता है। उसने मासूमियत से जवाब दिया, ‘‘अरे, इसमें सिखाने की क्या बात। पापा को जब भी कोई ठेकेदार लिफाफा दे जाता है, पापा तुरंत उसमें से रुपये निकालकर सबके हिस्से के अलग-अलग लिफाफे बना देते हैं और कहते हैं कि मिल बाँटकर खाने में ही सबका भला है।’’

 -0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine