जून 2026

देशसच     Posted: April 1, 2026

अस्पताल में रक्तदान कमरे के सामने लंबी लाइन लगी हुई थी। गरीब असहाय लोग अपने शरीर का खून बेचकर पैसा कमाते हैं और अपना पेट पालते हैं।

एकाएक मेरी नजर उस लाइन में खड़ी फटी–मैली सलवार कमीज पहनी चौदह पंह साल की लड़की की ओर गयी। मैंने पास आकर उस लड़की से पूछा, ‘‘तुम यहाँ  क्यों आई हो?’’

लड़की सहमी हुई सी अपनी नजरें झुकाकर बोली, ‘‘खून बेचने के लिए।’’

‘‘और उस पैसे से तुम क्या करोगी?’’

‘‘बापू के लिए दवाई खरीदूँगी।’’

‘‘तुम्हारे बापू बीमार हैं?’’

‘‘हाँ ।’’

‘‘वो क्या करते हैं?’’

‘‘खून बेचते हैं।’’

मैंने उस लड़की को गौर से देखा। उसकी आँखों में एक चमक थी, किसी नंगे सच की तरह।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine