जून 2026

देशसपना     Posted: October 1, 2023

प्यारा सा सपना दे जा रे

वैष्णवी बहुत ही धनवान और सुन्दर लड़की है साथ ही खूब पढ़ी-लिखी भी है। मुझसे थोड़ी- सी दोस्ती मानती है। प्यार-प्यार कुछ नहीं है। मैं ही मरा जाता हूँ उनके लिए।

“एक दिन बातों ही बातों में वे कहने लगीं। कल रात की बात बताऊँ आलोक।”

“हाँ बताओ ।” मैं बिना बात के ही खुश था।

“कल मैंने एक सपना देखा।”- वे बोली।

“क्या।”- मुझे लगा शायद उन्होंने सपने में मुझे देखा होगा।

“सपने में, मैं हूँ और एक बहुत धनवान सुन्दर सा लड़का मुझे अपनी बाहों में झूला झुला रहा है और ……………..मैं…………….. ……………..मैं…………….।” वे आगे भी बताना चाह रही थी कि रोक दिया था मैंने। और पूछ लिया था, “वैष्णवी, क्या आपके सपनों में कभी कोई निर्धन, निश्छल और प्यारा- सा लड़का नहीं आता?”-वे मेरे प्रश्न पर सोचने लगी थी। उत्तर खोज रही थी। मैं इंतजार कर रहा हूँ अपने उत्तर का ।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine