जून 2026

देशस्माइल प्लीज़     Posted: October 1, 2022

फोटोग्राफर ने कैमरे के बटन पर आहिस्ता से उँगली रखी। सेकेंड से भी कम समय के लिए जिन्दगी में कभी न हँस पाने वाले साठ वर्ष पुराने चेहरे पर मुस्कान की रेखाएँ उभर आईं।

लेकिन, दूसरे ही पल उनका चेहरा पूर्ववत् निस्तेज हो गया।

मृत्यु के बाद जब उनकी आदमकद तस्वीर ‘पटेल एण्ड कम्पनी’ के केबिन में, कुर्सी के पीछेवाली दीवार पर टाँगी गई–तब से आज तक फ़्रेम में जड़े मुस्कराते चेहरे को देखकर आगन्तुक कहते हैं–वे कितने हँसमुख थे!

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine