जून 2026

देशज़ंजीर     Posted: July 1, 2020

पहले कुत्ते ने दूसरे कुत्ते की तरफ देख कर कहा,-“यार,इस तरह दूसरों की जंजीर में  बँधकर अपना जीवन क्योँ बरबाद कर रहे हो?मेरी तरह आजाद रहो…कब तक अपनी वफादारी दूसरों के टुकड़ों पर बेचते रहोगे?”

दूसरा कुत्ता बोला-“पार्टनर, मैं तो अपने मालिक को छोड़ना चाह रहा हूँ, पर मालिक ही मुझे नहीं छोड़ता। कल कह रहा था,अब तुम ट्रैंड हो गए हो…याद है न तुम्हें, मैंने जिन लोगो की लिस्ट तुम्हें दी है,उन पर तुम्हें मुझसे पूछे बिना ही भौंकना है।”

पहला कुत्ता फिर बोला,” यानी कि तुम आदमी के इशारों पर जी रहे हो? भौंकना तो हमारा जातीय संस्कार है बॉस….लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि आदमी हमें सिखाए  कि हमे किस पर भौंकना है।”

दूसरा कुत्ता संयत स्वर मे बोला,”सही कहते हो भाई…. जंजीर की विवशता वही समझ सकता है, जिसके गले मे जंजीर होती है। अपने मालिक की रोटी पर पलने पर भी मैं तुम पर भौंक नहीं रहा हूँ, यही क्या कम है।”

-0-

महेश राजा

वसंत 51,कालेज रोड।महासमुंद।छत्तीसगढ़।।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine