डॉ. कमल चोपड़ा द्वारा संपादित संरचना-11, हिन्दी चेतना का आगामी अंक 21 वीं सदी के ऊर्जावान् लघुकथाकारों पर केन्द्रित।
‘कुमुद’ साहित्य शिरोमणि सम्मान 2019 सुकेश साहनी को।

बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ स्मृति-सम्मान समिति के तत्त्वावधान में रोटरी भवन, बरेली पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी साहित्य और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित ‘कुमुद’ जी पर उनके समकालीन साहित्यकारों एवं समाजसेवियों के विचार, काव्य-पाठ व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश विकट जी ने की।मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किशोर कटरू जी रहे ।विषिष्ट अतिथिगण साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर , जे.सी. पालीवाल एवं रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ रहे।कार्यक्रम में साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए साहित्यकार सुकेश साहनी को ‘कुमुद’ साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया।, मुरादाबाद से आए सुप्रसिद्ध कवि श्री रामवीर सिंह ‘वीर’ को ‘कुमुद’ साहित्य शिखर प्रदान किया गया।
‘कुमुद’ जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर डॉ. महेश मधुकर जी, हरिशंकर सक्सेना जी, श्री जे.सी. पालीवाल,डॉ. चैतन्य चेतन जी एवं डॉ. नितिन सेठी जी आदि ने प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘कुमुद’ जी तत्कालीन समाज की सभी समस्याओं उसके सभी पक्षों को छूने वाले समर्थ रचनाकार कहलाते हैं।बाल्यकाल से ही अपनी सरलता, सहजता एवं यथार्थवाद की सुरभि से जन-जन के मन को सुरभित करते रहे । उनके व्यक्तित्व की सहजता व सरलता उनके गीतों में परिलक्षित है।अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व में एकरूपता रखने वाले कुमुद जी अपने साहित्य के साथ- साथ नगर के साहित्यकारों को एकजुट रखने के लिए भी सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उपमेंद्र सक्सेना,संस्थापक@ सचिव ,साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ स्मृति- सम्मान समिति, बरेली