जून 2026

देशसीढ़ी     Posted: June 1, 2025

शेखर बाबू की पदोन्नति पिछले कई वर्षों से रुकी हुई थी। लेकिन एक दिन करिश्मा कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें सिर्फ पदोन्नति ही नहीं मिली, स्थिति पीड़ित होने के कारण लिफ्ट देकर आफिस सुपरिटेंडेंट भी बना दिया गया।

लेकिन साल बीतते-न-बीतते उन्हें ऐसा लगा कि वह जाने कैसी एक गीली चिपचिपी अंधी सुरंग में धँसते जा रहे हैं, धँसते जा रहे हैं। और उनकी पत्नी उनके कंधे पर दोनों पाँव रखे अपना पूरा बोझ डाले है।

उस रात शेखर बाबू की पत्नी कुछ ज़्यादा देर से लौटी। किसी की कार उसे पहुँचा गई थी। शेखर बाबू ने स्पष्ट देखा कि पत्नी के पाँव लड़खड़ा रहे हैं। उसने पी रखी है।

शेखर बाबू तिलमिला कर बोले- “तो अब तुम यहाँ तक पहुँच गई हो?”

पत्नी ने पति की तिलमिलाहट को वक्र दृष्टि से देखा। बोली-“कहाँ तक पहुँची हूँ, बोलो ! तुमने अपने कैरियर में ऊपर चढ़ने के लिए मुझे सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया और अब, जब मैं अपने कैरियर के लिए खुद अपने को इस्तेमाल कर रही हूँ, तो…”

शेखर बाबू को लगा कि वह एक मछली है और उनके गले में काँटा फँसा है।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine