घर-परिवार, आस-पड़ोसी सब उस पर गर्व करते। ‘गुड्डी’ थी ही इतनी होनहार और समझदार। एक उज्ज्वल भविष्य का सपना आँखों में लिए वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहती। वह भी अपनी बड़ी बहन से बहुत प्यार करता था। जब भी उसका रिजल्ट निकलता, वह पूरी कॉलोनी में बहन की कामयाबी के नारे लगाता भागता…‘मेरी दीदी फर्स्ट आई है’ जैसे कोई कार्यकर्ता पार्टी लीडर के लिए नारे लगा रहा हो। साल-दर-साल यही क्रम चलता रहा।
इस वर्ष भी वह अपनी बहन के लिए नारे लगाता दिखाई दिया। बस इस बार नारा बदल गया था, ‘गुड्डी को न्याय दो’…‘हत्यारों को फाँसी दो’!!!
पताः- ‘अभिनव प्रयास’ स्ट्रीट-2, चन्द्रविहार कॉलोनी ,नगला डालचन्द,क्वारसी बायपास, अलीगढ़-202001-उ.प्र. मोबा. 8630176757
Email: bharti31775@gmail.com
-0-