
उत्तराखंड महासभा की ओर से रोटरी भवन में आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में वर्ष 2018 का वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान सुकेश साहनी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुकेश साहनी ने वीरेन डंगवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्राप्त प्रतिष्ठित सम्मान को अपनी लेखन यात्रा में शीतल छाया की तरह बताया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरेन डंगवाल के परिजनों की उपस्थिति में प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम में सुरेन्द्र आगरकोटि के निर्देशन में बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समाज सेवी मृगेश पांडे को उनकी सृजनात्मक उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। केन्द्रीय राजमंत्री श्री सन्तोष गंगवार ने मेघावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ हिमालया की ओर से पेन्टिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।