योगराज प्रभाकर के संपादन में ‘लघुकथा कलश’ का द्वितीय महाविशेषांक
योगराज प्रभाकर के संपादन में पटियाला (पंजाब) से प्रकाशित होने वाली लघुकथा को पूर्णतः समर्पित अर्धवार्षिक पत्रिका “लघुकथा कलश” के द्वितीय महाविशेषांक का लोकार्पण दिनांक 30 सितंबर 2018 को भोपाल में सम्पन्न हुआ। 300 रचनाकारों की 576 लघुकथाएँ इस अंक की शोभा बनी हैं। इस अंक में 100 महिला लेखकों की 183 व 200 पुरुष लेखकों की 393 लघुकथाएँ प्रकाशित की गई हैं। हिंदी के इलावा पंजाबी, उर्दू, बांगला, मराठी व निमाड़ी की 10-10 अनूदित लघुकथाएँ भी इस अंक में शामिल की गई हैं। इस अंक के अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण हैं:
1 .तीन विशिष्ट लघुकथाकारों; सुकेश साहनी, डॉ शील कौशिक व चित्र राणा की 7-7 चुनिन्दा लघुकथाओं की रवि प्रभाकर, डॉ उमेश महादोषी व प्रो० बी.एल आच्छा द्वारा विस्तृत समीक्षा।
- हिंदी के10 दिवंगत रचनाकारों; युगल, हरिशंकर परसाई, महेंद्र सिंह मलहान, मिथिलेश कुमारी मिश्र, पारस दासोत, पृथ्वीराज अरोड़ा, विक्रम सोनी, जगदीश कश्यप, सतीश दुबे औररमेश बत्तराकी कालजयी लघुकथाएँ।

3.लघुकथा विधा के विद्वान् आलोचकों मधुदीप, डॉ० अशोकभाटिया , डॉ शिखा कौशिक, माधव नागदा, भगीरथ परिहार, डॉ सतीशराज पुष्करणा, डॉ. मिथिलेश दीक्षित, रामेश्वर काम्बोज “हिमांशु”, डॉ रामकुमार घोटड़, डॉ.पुष्पा जमुआर, डॉ. पुरुषोत्तम दुबे व डॉ शकुंतला किरण के कुल 12 शोधपरक आलेख।
- दो वरिष्ठ लघुकथाकारों;डॉ शमीम शर्मा व स्व० इंदू बालीके साथ डॉ लता अग्रवाल व मुकेश शर्मा केऐतिहासिक साक्षात्कार।
- लघुकथा विषयक पाँच पुस्तकों की समीक्षा। डॉ कमल चोपड़ा के लघुकथा संग्रह “अकथ” की समीक्षा डॉ राधेश्याम भारतीय द्वारा, डॉ राजकुमार निजात के संग्रह “दिव्यांग जगत की101 लघुकथाएँ “ की समीक्षा दिलबाग सिंह विर्क द्वारा, राधेश्याम भारतीय के संग्रह “कीचड में कमल की समीक्षा डॉ
- शील कौशिक द्वारा, डॉ अनिल शूर आज़ाद द्वारा संपादित “हरियाणा की लघुकथाएँ “ की समीक्षा ज्ञानप्रकाश पीयूष द्वारा तथा सतीश राठी द्वारा संपादित पत्रिका” क्षितिज “की समीक्षा डॉ लता अग्रवाल द्वारा.
- लघुकथा सम्बन्धी4 आयोजनों की विस्तृत व सचित्र रिपोर्ट; “लघुकथा उत्सव, कैथल“ पर कमलेश भारतीय, क्षितिज लघुकथा सम्मलेन, इंदौर“ पर डॉ गरिमा संजय दुबे, “राज्यस्तरीय लघुकथा संगोष्ठी
, नाथद्वारा“ पर माधव नागदा तथा “लेख्य मंजूषा, पटना“ द्वारा आयोजित लघुकथा गोष्ठी की रिपोर्ट कुमरी ज्योति स्पर्श द्वारा
ए-4 आकार के 364 पन्नों की इस पत्रिका का मूल्य 300 रुपये पत्रिका प्राप्ति हेतु
पत्रिका प्राप्ति हेतु सम्पर्क ;संपादक योगराज चलभाष 98725-68228 अथवा उनके ईमेल yrprabhakar@gmail .com