जून 2026

देशान्तरअलग देश     Posted: May 1, 2019

“ईरान में कौन रहते है?’’

“ईरान में ईरानीं क़ौम रहती है।’’

“इंग्लिस्तान (इंग्लैंड) में कौन रहता है।’’

“इंग्लिस्तान में अंगरेज़ कौम रहती है।’’

“फ्रांस में कौन रहता है?’

“फ्रांस में फ्रांसीसी कौम रहती है।’’

“यह कौन–सा मुल्क है?’’

“यह पाकिस्तान है!’’

“इसमें पाकिस्तानी कौम रहती होगी?’’

“नहीं, इसमें पाकिस्तानी कौम नहीं रहती। इसमें सिंधी कौम रहती है। इसमें पंजाबी कौम रहती है। इसमें बंगाली (तब बांग्ला देश नही बना था) कौम रहती है। इसमें यह कौम रहती है, इसमें वह कौम रहती है।’’

“लेकिन पंजाबी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं! सिंधी भी हिन्दुस्तान में रहते हैं! बंगाली भी हिन्दुस्तान में रहते है! फिर यह अलग देश क्यों बनाया गया था?’’

“गलती हुई। माफ कीजिए। अब कभी नहीं बनाएँगे।”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine