जून 2026

देशान्तरइंसाफ (इज़रायली)     Posted: May 1, 2020

ज्वाराज के रब्बी वुल्फ की पत्नी ने एक दिन अपनी नौकरानी पर इल्ज़ाम लगाया कि उसने उनके घर से एक कीमती बर्तन चुराया है।

नौकरानी से पूछा गया तो उसने चोरी से इनकार किया।

रब्बी को उसके निर्दोष होने का विश्वास था, लेकिन उसकी पत्नी को विश्वास न हुआ । आखिर उसने कहा कि वह अदालत में जाकर नौकरानी को सजा दिलाएगी।

जब वह जाने के लिए तैयार हो रही थी, तो रब्बी भी तैयार होने लगा। पत्नी ने यह देखा तो पति से कहा, ‘‘आपके जाने की जरूरत नहीं है। मैं खुद ही बात कर लूँगी। अदालत के कायदे कानून मैं जानती हूँ।“

“बेशक, तुम जानती हो”, रब्बी ने कहा, ‘‘लेकिन हमारी गरीब नौकरानी नहीं जानती। मैं उसकी ओर से जा रहा हूँ। मेरे होते हुए बेइन्साफी कैसे हो सकती है।”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine