जून 2026

देशलड़की     Posted: September 1, 2022

त्योहार के मौके पर, खचाखच भरी बस में महिला यात्री केवल दो ही थीं। एक लड़़की, एक अधेड़ उम्र के यात्री के साथ बैठी थी और उसके अभद्र और असंयत व्यवहार पर खीझ रही थी। ठीक उसी के पीछे वाली सीट पर एक महिला अपने बेटे के साथ बैठी थी।

बस झटके से रूकी तो लड़की ने तल्ख होकर सहयात्री से कहा- ‘‘आप सीधे बैठिए ना’’ आगे वाले यात्री पीछे देखने लगे। उन्हें लड़की पर भरपूर नजर डालने का मौका मिल गया था। माँ–बेटा बहुत देर से लड़की की परेशानी भाँप रहे थे। अचानक लड़का उठ खड़ा हुआ-‘‘आप यहाँ मेरी सीट पर बैठ जाइए’’। लड़की ने तपाक से सीट बदल ली।

लड़के ने उस यात्री से पूछा, ‘‘आप कहाँ जा रहे हैं?’’

‘‘बहन से राखी बँधवाने घर जा रहा हूँ। वह इलाहाबाद में पढ़ती है। वह भी इस समय बस में होगी।’’

लड़की अनायास जोर से बोल पड़ी- ‘‘और उसने भी अभी–अभी सीट बदली होगी।’

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine