जून 2026

देशपथ प्रदर्शक     Posted: September 1, 2022

 

‘‘अठारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू या तम्बाकू से बने पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध है।’’

शहर में पान की दुकानों पर यह तख़्ती लगी थी। स्कूल के छोकरे सिगरेट पीना चाह रहे थे।

‘‘ओए, जा ले आ सिगरेट।’’

‘‘मैं नहीं जाता। पान वाला नहीं देगा।’’

‘‘अबे, कह दिया, पापा ने मँगाई है।’’

‘‘स्कूल में…..?’’

‘‘चलो, शाम को नुक्कड़ पर मिलेंगे।’’

‘‘ठीक है।’’

‘‘भइया, एक सिगरेट का पैकेट देना। हाँ, गुटखा भी।’’

‘‘बच्चे, तुम तो बहुत छोटे हो। तुम्हें नहीं मिल सकता।’’

‘‘अंकल, मेरे पापा ने मंगवाई है। ये लौ पैसे।’’

‘‘ओह! तुम तो वर्मा साब के बेटे हो।’’

पानवाले ने सहर्ष उसे सामान दे दिया।

कुछ दिन बाद….।

‘‘राम–राम वर्मा साब।’’

‘‘लीजिए साब। आजकल बेटे से बहुत सिगरेट मँगाने लगे हो। हर रोज शाम को आ जाता है।’’

सुनकर वर्मा साब के हाथ से सिगरेट छूट गई।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine