जून 2026

देशउत्सव     Posted: November 1, 2022

मुझे अपने मित्र से मिले वर्ष भर से अधिक हो गया था। परसों अकस्मात् ही मेरे पग उसके घर की ओर मुड़ गए। उसके घर अतिथियों का तांता लगा हुआ था।

               मित्र द्वारा मुझे अपने विवाह में निमंत्रण न देने पर मुझे रोष उत्पन्न हुआ। पर कमरे में प्रविष्ट करते ही मेरा भ्रम आधारहीन निकला कि मित्र का विवाह है। पर उसकी व्यस्तता को देखते हुए उत्सव का प्रायोजन न पूछ  सका। कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने विचारों के घोड़े तीव्र गति से दौड़ाने लगा।

               निकटतम कमरे में बैठी महिलाओं की रेशमी साड़ियां, मुख पर मुस्कराहट एवं रोजमर्रा की समस्याओं पर उनके विचारों का आदान-प्रदान –ये सभी तथ्य मेरी उत्सुकता बढ़ाने में सहायक थे। उधर,बरामदे में रखी कड़ाही में डुबकी लगाती पूरियां व जलेेबियां किसी बड़े आयोजन की ओर संकेत कर रही थीं। उपस्थित व्यक्तियों की तुलना में मेरी पोशाक साधारण थी। अतः मैं वहां से निकलने का बहाना खोज रहा था।

               अवसर पाते ही मैंने अपने मित्र से विदा मांगी। वह तुरंत स्वीकृति देते हुए बोला, ‘‘मैं तुम्हें बाहर तक छोड़ने नही आ सकता क्योंकि आज मेरे दादा जी का उठाला है।’’

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine