जून 2026

देशदहशत     Posted: October 1, 2023

कर्फ़्यू समाप्त हुए दो घंटे से ज्यादा हो गए हैं। वह यह सोचकर घर से बाहर निकले कि शहर जाकर कुछ सामान खरीद लाते हैं। चौक तक वह पैदल ही आ गये है और इंतजार करने लगे, ऑटोरिक्शा का ! 

 तभी एक ऑटोरिक्शा आकर रुकता है । वह आगे बढ़ते हैं; परन्तु यह देखकर कि उसका चालक दूसरे धर्म का है, वे न जाने का इशारा कर देते हैं। 

उसके पश्चात् एक ओर ऑटो आता है, जिसमें बैठी सवारी दूसरे धर्म की थी। तीसरे ऑटो में सवारी और चालक दोनों दूसरे धर्म के थे। 

 दहशत इतनी ज्यादा थी कि वह शहर जाने के बदले घर वापस आ गए। | 

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine