जून 2026

देशआशंका     Posted: May 1, 2024

राज्य की राजधानी से मात्र सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव अब धीरे-धीरे तरक्की की राह पर है, पक्के रोड बन रहे हैं, पानी की पाइपलाइन बिछ रही है। गांव की औरतें खुश हैं कि उनको दूर पोखर- तालाब से पानी नहीं लाना पड़ेगा।  एक दो हैंड पंप सरकार ने लगाए थे , लेकिन जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि गर्मी में तो वह शांत बैठ जाता है। लोग उस पर भरोसा करते ही नहीं, आज  भी अपने काम के लिए गांव के लोग पोखर पर ही विश्वास करते हैं और खेती के लिए उन्हें बरसात का इंतजार करना पड़ता है ।

पानी की पाइपलाइन जब उनके घरों तक पहुंची तो उनको लगा कि अब उनके दिन बदलने वाले हैं। लेकिन उम्मीद पर  विराम लग गया क्योंकि छह महीने हो गए, नल से पानी गिरा नहीं।

 इधर हफ्ते दिन से गाँव में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर से अफसर आकर इनका मुआयना करने लगे हैं। दो दिनों से बंद पड़े नल  से पानी भी गिरने लगा है ।  जब से गांव वालों को पता चला है कि कोई  देश के बड़े नेता गांव आ रहे हैं ,तब से वे चिंतित हैं,उन्हें आशंका हो गयी है कि पानी उनके लिए आ रहा है या नेताजी के लिए?

-0-

शेफालिका सिन्हा, फ्लैट नं 5 सी, फेज 3, शुभाश्री अपार्टमेंट, बरियातु, राँची 834009

झारखंड।

मो नं 9955346566

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine