जून 2026

देशशीतल     Posted: June 1, 2024

शीतल के पिताजी जलती ऑंखों से  घर में घुसे। शीतल की माँ तनावग्रस्त हो गईं- “आज फिर कुछ हो गया लगता है”, उन्होंने मन ही मन सोचा।

 तब तक शीतल के पिताजी ने शीतल को पुकारा-“शीतल”

“आती हूँ पिताजी”  

“जी कहिए” कहती हुई शीतल सामने आई।

“क्या हुआ था वहाँ, मुझे पूरी बात बताओ” -सख्त आवाज में उन्होंने पूछा।

“कुछ भी तो नहीं! सब्जी वाला अश्लीलता से  गाजर- मूली दिखा- दिखाकर कह रहा था कि ले लो शीतल, तुम तो कभी देखती ही नहीं हो इधर” -कहते-कहते शीतल का चेहरा गुस्से से लाल हो गया।

“फिर” -उसके पिताजी ने गुस्से से पूछा।

“मैंने उसका चाकू उठाया और गुस्से में उसके हाथ से दोनों चीजें छीनकर टुकड़े -टुकड़े करके उसके मुँह पर फेंक आई, अब मैं कभी सब्जी खरीदने नहीं जाऊॅंगी।”-कहकर शीतल  भीतर जाने लगी।

“रुको” -उसके पिताजी दहाड़े।

“जी”

“अब यदि वह ऐसा करे, तो सब्जी नहीं, उसके उन्हीं हाथों के टुकड़े करके आना, समझीं।” 

” जी , पिताजी” -कहकर शीतल उनके गले लग कर फूट-फूट कर रो पड़ी-“सब्जी लेने मैं ही जाऊॅंगी रोज!” – शीतल ने मजबूती से कहा।

“अपना आत्मविश्वास इतना मजबूत रखो कि तुम्हें पैरों की कमी महसूस ही न होने दे, शीतल! और हाँ , खबरदार जो भविष्य में फिर कभी तुम डरीं तो”, कहते हुए दिव्यांग शीतल के माथे पर पिताजी ने हाथ फेरा और भीतर चले गए।

-0-रश्मि ‘लहर’ , इक्षुपुरी कॉलोनी -2, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine